हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। जहरीला पानी पीने से जान गंवाने वाले लोगों की याद में कांग्रेस सेवादल ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया, लेकिन इस कार्यक्रम के जरिए सरकार और नगर निगम के सिस्टम पर भी तीखा हमला बोला गया। मृतकों के अस्थि कलश रखकर विधि-विधान से पूजा की गई और फैसला लिया गया कि सभी अस्थियां हरिद्वार ले जाकर विसर्जित की जाएंगी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लापरवाही और भ्रष्टाचार ने निर्दोष लोगों की जान ले ली।

अस्थि कलश एक साथ रखकर पूजा-अर्चना

भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में कांग्रेस ने बड़ा धार्मिक-श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया, जो धीरे-धीरे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बदल गया। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता 25 से ज्यादा मृतकों के अस्थि कलश लेकर हरिद्वार के लिए रवाना होने की तैयारी में हैं। भागीरथपुरा में सभी अस्थि कलश एक साथ रखकर पूजा-अर्चना की गई और मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

55 लोगों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना होगा

करीब 20 पीड़ित परिवारों के साथ कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता ट्रेन के जरिए हरिद्वार जाएंगे, जहां सभी मृतकों की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। इंदौर से प्रयागराज ट्रेन के माध्यम से करीब 55 लोगों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना होगा। इस दौरान जीतू पटवारी ने सरकार, नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारियों पर हमला बोला। कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि लापरवाही से हुई मौतें हैं। आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और खराब सिस्टम की वजह से लोगों को साफ पानी तक नसीब नहीं हुआ और कई परिवार उजड़ गए। जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।

अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने प्लांट में की तोड़फोड़,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m