मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी को फिर से दलित विरोधी बताया है. शुक्रवार को राजधानी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘सामाजिक परिवर्तन दिवस’ के रूप में मनाया. इस मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांशीराम को सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कांशीराम के देहान्त पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था.
मायावती ने एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है. उन्होंने लिखा कि ‘जैसा कि सर्वविदित है कि कांग्रेस पार्टी ने काफी वर्षो तक केन्द्र की सत्ता में रहकर दलितों के मसीहा और भारतीय संविधान के मूल निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का कभी भी आदर-सम्मान नहीं किया और ना ही उनको ’भारतरत्न’ की उपाधि से भी सम्मानित किया. भला फिर यह पार्टी अब मान्यवर कांशीराम जी को कैसे इस उपाधि से सम्मानित कर सकती है?’
इसे भी पढ़ें : UP के सियासी गलियारे में फिर उठा मंत्रिमंडल विस्तार का धुंआ, राज्यपाल और सीएम की मुलाकात के बाद अटकलें तेज, नए चेहरों की एंट्री संभव
मायावती ने आगे लिखा कि ‘इसी कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र में अपनी सत्ता के रहते हुये इनके (मान्यवर कांशीराम) देहान्त होने पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया और ना ही उस समय यूपी की सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित किया. इसी प्रकार दूसरी पार्टियों के हाथों में खेल कर दलित समाज के बने अनेकों संगठन व पार्टियां आदि भी इनके नाम को भुनाने की कोशिश में हमेशा लगी रहती हैं.’
बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा कि ‘अब ये सभी पार्टियां आएदिन क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे इस्तेमाल करके मान्यवर कांशीराम जी द्वारा बनाई गई पार्टी बीएसपी को कमजोर करने में लगी हैं. अतः इनके अनुयायी व समर्थक हमेशा इनसे सचेत रहें. खासकर कांग्रेस पार्टी से जरूर सजग रहें, जिसकी दलित-विरोधी सोच व मानसिकता होने की वजह से ही बीएसपी बनानी पड़ी है. साथ ही, कल दिनांक 15 मार्च 2026 को मान्यवर कांशीराम जी की जयन्ती पर, इनकी द्वारा निर्मित पार्टी बीएसपी के सभी कार्यक्रर्मों को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पार्टी के लोग जरूर कामयाब बनायें , यही अपील.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

