बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में एक युवक ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। शख्स ने आंखों में आंसू लिए अपने दोस्त को आखिरी बार वीडियो कॉल किया। जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। गैसाबाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: घर में काम करने आई लड़की निकली शातिर चोर: भाई की शादी के लिए उड़ाए ढाई लाख के जेवर, 36 घंटे में पुलिस ने दबोचा
मोहराई निवासी मृतक रोहित राय ने अपने दोस्त को खुदा हाफिज कहा और पेड़ पर बने फंदे से झूल गया। आत्महत्या की यह पूरी घटना लाइव कॉल में रिकॉर्ड कर ली गई। इस दौरान उसके दोस्त ने उसे रोकने की लाख कोशिश की। कई बार उससे कहा कि वह अपना पता बताए, जहां वह पैसे लेकर आ जाएगा और उसे इस सारे मामले से बाहर निकाल लेगा।
यह भी पढ़ें: महिला विंग कमांडर के घर चोरीः बदमाशों ने Indian Air Force के अधिकारी के घर के चटकाए ताले, सोने की चेन समेत कई सामानों पर किया हाथ साफ
लेकिन रोहित आत्महत्या करने का मन बना चुका था। उसने घनसू नामक व्यक्ति पर दुराचार के मामले में फंसाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। उसने बताया कि वह उन्हें 2 लाख दे चुका है, फिर भी वे 50 हजार की मांग कर रहे हैं। इस बात से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: जीवाजी यूनिवर्सिटी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: B.Ed की नकली डिग्री थमाकर बिहार की छात्रा से ऐंठे 70 हजार, सत्यापन कराने पहुंचने पर हुआ खुलासा
थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। मोहराई में 22 साल के रोहित राय का फांसी लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस घटनाक्रम में वह मृत हो गया है। मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

