गया। जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना उस वक्त हुई जब छात्रा स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही थी।
नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अपहरण
परिजनों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुनसान जगह पाकर चार युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने छात्रा के मुंह पर नशीला पदार्थ लगा कपड़ा फेर दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे करीब एक किलोमीटर दूर एक निर्जन स्थान पर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
सहेली ने दी जानकारी
पीड़िता के साथ मौजूद सहेली किसी तरह वहां से भाग निकली और परिजनों को सूचना दी। जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर भाग खड़े हुए। छात्रा बेसुध हालत में मिली। होश में आने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
समझौते का दबाव और पिता से बदसलूकी
चूंकि आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के हैं, इसलिए घटना के बाद दो दिनों तक मामले को दबाने और समझौते का प्रयास किया गया। जब पीड़िता के पिता न्याय की गुहार लेकर आरोपियों के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। उन्हें धमकी देकर वहां से भगा दिया गया जिसके बाद परिवार ने पुलिस की शरण ली।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

