हेमंत शर्मा, इंदौर। एमपी के इंदौर में इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर हालात ऐसे बन गए हैं कि कहीं एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं तो कहीं लोग सिलेंडर की सुरक्षा के लिए उसे जंजीर से बांधने को मजबूर हो गए हैं। ताजा मामला शहर के एक इलाके से सामने आया है, जहां घर के अंदर से गैस सिलेंडर चोरी होने के बाद महिला ने टंकी को जंजीर से बांधकर ताला लगा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘अलविदा दोस्त… अब अगले जन्म में मिलेंगे’, ब्लैकमेलिंग से परेशान हुआ युवक, फ्रेंड को Video कॉल कर किया Live सुसाइड
रसोई से सिलेंडर चोरी कर भागा शख्स
बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी, इसी दौरान एक व्यक्ति घर के अंदर घुसा और रसोई में रखा गैस सिलेंडर खींचकर लेकर भाग गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ ही नहीं पाई। बाद में जब सिलेंडर चोरी होने का पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: सिंधिया ने दिव्यांगों को बांटी किट, BJP MLA पन्नालाल बोले- मंदिर के आगे 10 रुपए भीख मांगने के लिए नहीं दी ट्राइसाइकिल, सामाजिक हित के लिए सोचो
सिलेंडर को लोहे की जंजीर से बांधकर लगाया ताला
घटना के बाद महिला ने दोबारा चोरी न हो इसलिए गैस सिलेंडर को लोहे की जंजीर से बांधकर ताला लगा दिया। महिला का कहना है कि जब घर के अंदर से सिलेंडर चोरी हो सकता है तो अब उसे खुला रखना सुरक्षित नहीं है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिलेंडर जंजीर से बंधा दिखाई दे रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जीवाजी यूनिवर्सिटी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: B.Ed की नकली डिग्री थमाकर बिहार की छात्रा से ऐंठे 70 हजार, सत्यापन कराने पहुंचने पर हुआ खुलासा
कई लोग गैस की कमी और व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग कानून व्यवस्था पर भी निशाना साध रहे हैं। शहर में एक तरफ गैस सिलेंडर के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सिलेंडर चोरी की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

