लखनऊ. प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचकर फेमस होने वाली मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा में है. मोनालिसा ने अपने पिता के खिलाफ जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से केरल के एक मंदिर में शादी कर ली है. अब शादी को लेकर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है. शादी को लेकर डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बयान सामने आया है. उन्होंने शादी को पीएफआई और कट्टरपंथी संगठनों साजिश करार देते हुए जांच की मांग की है.

इसे भी पढ़ें- ‘बीजेपी पार्टी नहीं, गैंग है’, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, गैस सिलेंडर की किल्लत पर दे डाला बड़ा बयान

सनोज मिश्रा ने कहा, मोनालिसा को बहकाकर भोले-भाले बंजारा समुदाय को धोखा देने की कोशिश की गई है. पीएफआई और अन्य कट्टरपंथी संगठनों द्वारा कथित रूप से केरल ले जाकर लव जिहाद जैसी साजिश रची गई. उन्होंने मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से न्याय की अपील भी की है.

इसे भी पढ़ें- और कितना झूठ बोलेंगे नेता जी? गैस सिलेंडर की किल्लत को झुठला रहे डिप्टी CM मौर्य, विपक्ष के नेताओं को दे रहे बाजा बजा देने की चेतावनी

कैसे ही मोनालिसा की फरमान से पहचान

मोनालिसा के बॉयफ्रेंड का नाम फरमान खान है. बताया जा रहा है कि वह केरल में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. इसी दौरान वह फरमान खान से मिली थीं. इस बीच दोनों की मुलाकात हुई और प्यार हो गया, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का सपना देखा. बताया जा रहा है कि मोनालिसा के पिता इस प्रेम संबंध से नाराज थे और शादी के खिलाफ थे. जिसके बाद दोनों ने केरल के एक मंदिर में जाकर शादी रचा ली. बताया यह भी जा रहा है कि मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. फिलहाल उनका परिवार खरगोन के महेश्वर से केरल के लिए रवाना हो गया है.