योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में नीलगाय के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां वन विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई करते हुए नीलगाय का शिकार कर उनका मांस ढाबों में बेचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 किलो से ज्यादा मांस भी बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘मध्यप्रदेश की जनता बड़े आयोजन से बचे’, सिलेंडर की किल्लतों के बीच खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत का बयान, कहा- ईरान से गैस आ चुकी है कहीं किल्लत नहीं
दरअसल, पूरा मामला सराएछोला थाना क्षेत्र के जारह गांव का है। खांडोली सिहोरी के जंगल में आरोपियों ने दो दिन पहले नीलगाय का शिकार किया था। इसके बाद उसके मांस को ढाबों पर बेच दिया था।
यह भी पढ़ें: राजधानीवासियों के लिए राहत: रविवार को भी खुली रहेंगी सभी गैस एजेंसियां, उपभोक्ताओं को मिलेगा LPG सिलेंडर
इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी के घर से 50 किलो से ज्यादा नीलगाय का मांस भी बरामद किया गया। मौके से टीम ने नीलगाय का सिर और चमड़ी भी जब्त किया है। वन विभाग की टीम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

