Bihar Rajya Sabha Elections: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए कल सोमवार (16 मार्च) को वोटिंग होंगी। चुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी माहौल गर्म है। राजधानी पटना में लगातार बैठकों का दौर जारी है, जहां चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए के नेता आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। एनडीए के नेताओं ने सभी पांचों सीट पर जीत का दावा किया है।
5वीं सीट पर बड़े मार्जिन से होगी जीत- संजय झा
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि, लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। लोग चाहते हैं कि बिहार में विकास हो, अगले 5 साल NDA सरकार बिहार में काम करेगी। उन्होंने कहा कि, 4 सीटों पर कोई समस्या नहीं है, पांचवी सीट पर जो मुकाबला है। उसपर बड़े मार्जिन से NDA की जीत होगी।
जीत को लेकर कोई शंका नहीं- संजय सरावगी
वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि, पांचों सीटें NDA को जाएगी। पांचों सीटें हम जितेंगे, इसमें कोई शंका नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव है, चुनाव की घोषणा होगी। पश्चिम बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार वहां भाजपा आएगी।
राजद को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं- विजय चौधरी
बिहार सरकार में मंत्री और JDU नेता विजय चौधरी ने कहा कि, वोट देना ही है, जीतना है ही तो बैठक की जा रही है। साथ ही राजद विधायकों को बंधंक बनाए जाने और होटल में ठहराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, जिनको विधायकों पर विश्वास नहीं है, वे उन्हें होटल में रखे हैं, जिनको डर लग रहा है, वे विधायकों को बंद किए हुए हैं।
हमारे पास जरूरत से अधिक आकड़ा- माधव आनंद
राज्यसभा चुनाव को लेकर RLM विधायक माधव आनंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, कल राज्यसभा का चुनाव होना है। इसलिए हम लगातार मिल रहे हैं, जितने आंकड़ें की आवश्यकता है, उससे बहुत ज्यादा आंकड़ा हमारे पास है। इसलिए हमारे सभी विधायक आश्वस्त हैं। एक बार जब आदेश हो गया तो, हमारे सभी विधायक उसका पालन करेंगे।
उन्होंने कहा कि, 5 राज्यसभा चुनाव जिताने के लिए जितनी संख्या हमें चाहिए उससे ज्यादा संख्या हमारे पास है। अगर हिम्मत है, तो राजद अपने विधायकों को ना बांधें… क्योंकि वे डरे हुए हैं। इसलिए उन्होंने अपने विधायकों को बांधकर रखा है।
बीजेपी उम्मीदवार शिवेश राम का बयान
राज्यसभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार शिवेश राम ने कहा कि, भाजपा-NDA एक साथ हैं, जीत में कहीं कोई कमी नजर नहीं आ रही है। पांच के पांच उम्मीदवार जीतेंगे। INDI गठबंधन के पास 35 विधायक हैं, वे कहां से संख्या बल लेकर आएंगे? मैं बार-बार कह रहा हूं कि NDA गठबंधन एक साथ है, हम सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

