कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में बने बम का खोल (कवर) मिलने से सनसनी फैल गई। नाले की सफाई के दौरान घातक बम का खोल मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस ने बम के खोल को लिया कब्जे में

बम के खोल के संबंध में पुलिस प्रसासन ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया प्रशासन को पत्र लिखा है। भारतीय सेना से जुड़े घातक बम के खोल के संबंध में पुलिस ने जानकारी मांगी है। पुलिस ने बम के खोल को कब्जे में लेकर जानकारी जुटा रही है।

हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी से जुड़े होने की संभावना

बता दें कि 2 साल पहले इसी इलाके के स्क्रेप गोदाम में भीषण ब्लास्ट हुआ था। बम के खोल का हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। खतरनाक गोला बारूद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में भारतीय सेना के लिए तैयार होते हैं।

रीतेश पांडे, थाना प्रभारी – गोहलपुर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m