कुंदन कुमार, पटना। बिहार राज्यसभा चुनाव में मिली हार के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। तेजस्वी का आरोप है कि बीजेपी ने मशीनतंत्र और धनतंत्र का प्रयोग करते हुए चुनाव को प्रभावित किया। तेजस्वी के इन आरोपों पर जदयू के नेताओं ने करारा पलटवार किया है।

तेजस्वी पर ललन सिंह का बड़ा हमला

तेजस्वी के आरोपों पर जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि, तेजस्वी यादव की किसी बात पर प्रतिक्रिया देने की कोई आवश्यकता नहीं है। जनता उन्हें विधानसभा चुनाव में उनके उचित स्थान पर पहुंचा चुकी है। उसके बाद वे कुछ भी कहते रहेंगे, ये उनका काम है। उन्होंने कहा कि, वे जीत का दावा भी कर रहे थे, लेकिन हम पहले ही जानते थे कि वे बुरी तरह से पराजित होने वाले हैं। उन्होंने कोशिश की लेकिन कोशिश करने पर वे पलटी खा गए।

तेज्वी को अपना घर संभालने की सलाह

ललन सिंह ने आगे कहा कि, वे (तेजस्वी यादव) अपना घर देखें। जो घर को सही नहीं रख सकता है, वो दूसरे लोगों पर आरोप लगा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि, अपने घर को ठीक रखने का काम उनका है या हमारा? विधानसभा चुनाव में भी वे शपथ ग्रहण की तिथि घोषित कर रहे थे।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के 4 विधायक वोट देने के लिए नहीं पहुंचे थे, जिसका नतीजा यह हुआ की AIMIM के 5 और BSP के 1 विधायक का समर्थन मिलने के बावजूद राजद उम्मीदवार अजय धारी सिंह को हार का सामना करना पड़ा, जिसे लेकर ललन सिंह ने तेजस्वी पर हमला बोला है।

नंबर के खेल में हमें नहीं थी दिक्कत- संजय झा

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने तेजस्वी के आरोपों पर कहा कि, हम लोग शुरू से बोल रहे थे समर्थन था पांचो सीट बड़े मार्जिन से हम लोग जीतेंगे और हमारे उम्मीदवार जीतेंगे। उन्होंने कहा कि, नंबर का जो खेल है, उसमें तो कहीं कोई दिक्कत नहीं था। एनडीए को पता था कि रिजल्ट हम लोगों के पक्ष मे ही रहेगा।

हम लोगों के विधायक फ्री थे- संजय झा

साथ ही उन्होंने आगो कहा कि, कौन विधायक वोट देने के लिए नहीं आए? इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है। जिस पार्टी से विधायक नहीं आए, उन्हें अपने विधायक से पूछना चाहिए की वे वोट देने के लिए क्यों नहीं आए? संजय झा ने हा कि, हम लोगों के विधायक फ्री थे। यही (महागठबंधन) लोग अपने विधायक को घेर के रखे हुए थे। होटल में सबको घेर को रखा था। इससे कोई चुनाव नहीं जीतता है।

संजय झा ने कहा- हम लोग अपने विधायक पर विश्वास रखते हैं। विश्वास के साथ सही काम करने में जीत भी होती है और घटक दल में भी एक दूसरे के प्रति दुर्भावना नहीं होता है।

ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव में मिली हार के लिए पप्पू यादव ने तेजस्वी को ठहराया जिम्मेदार, बताया कहां हुई चूक?