रेणु अग्रवाल, धार। मसीह अस्पताल मामले में आज ईसाई समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने मसीह अस्पताल की जमीन को खुर्द बुर्द करने वाले आरोपी सुधीर जैन, सुधीर दास, अंकित उल्लासमल वडेरा के खिलाफ उचित कार्रवाई और सबूत पेश करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: इंदौर में डॉक्टरों का कमाल: 6.3 किलो का विशाल ओवरी ट्यूमर निकाला, 3 घंटे की जटिल सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी
बता दें कि यह जमीन धार महाराज ने महिला अस्पताल के लिए दान में दी थी। जिसे महिला अस्पताल के रूप में संचालित किया जाता रहा था। बाद में यह अस्पताल बंद हो गया और कथित लोगों ने इस अस्पताल की बेशकीमती भूमि को खुर्दबुर्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: शातिर ब्लैकमेलर गिरफ्तार! फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से 100 से ज्यादा लड़कियों को फंसाया, शोषण कर ऐंठे पैसे, पेन ड्राइव से 3 हजार से ज्यादा चैट और आपत्तिजनक Video बरामद
एसपी मयंक अवस्थी, सीएसपी सुजावल जगा के नेतृत्व में 4 साल से फरार आरोपी सुधीर जैन की बीते दिनों ही गिरफ्तारी हुई है, जिसके लिए भी मसीह समाज ने एसपी को बधाई दी और धन्यवाद दिया।
बता दें कि सेंट टेरेसा जमीन घोटाला मध्य प्रदेश के सबसे बड़े घोटाले में से एक घोटाला है। इस मामले में धार क्राइम ब्रांच ने ढाई सौ करोड के घोटाले के मास्टरमाइंड सुधीर जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 4 सालों से फरार था जिसे इंदौर से दबोचा गया है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
सुधीर जैन जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड
पूछताछ में सुधीर दास ने सुधीर जैन को सेंट टेरेसा जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड बताया था। मुख्य आरोपी पर मिशन माफिया के तहत पुलिस और प्रशासन की तरफ से संयुक्त कार्रवाई की गई थी, जिसमें मुख्य आरोपी सुधीर दास, अंकित वडेरा और सुधीर जैन हैं। इनमें से पुलिसने सुधीर दास को गिरफ्तार किया था।
धार महाराज ने अस्पताल के संचालन के लिए दी थी जमीन
यह जमीन अस्पताल के संचालन के लिए धार महाराज ने दी थी जिसे बाद में लोगों ने गलत तरीके से फर्जी दस्तावेज बनाकर अपने नाम कर लिया था। इस प्रकरण में तहसीलदार राजस्व की तरफ से FIR करवाई की गई थी। यह जमीन तकरीबन एक हेक्टेयर के आसपास है। इसे 1895 में स्टेट टाइम पर अस्पताल के लिए दी गई थी। ईसाई मिशनरी ट्रस्ट को यह जमीन महिलाओं के अस्पताल के लिए दान में दी गई थी। इस पर महिलाओं का अस्पताल संचालित था जिसे बाद में बंद कर दिया गया।
हेरा फेरी कर करोड़ों रुपए में बेच दी थी जमीन
अस्पताल को कूट रचित दस्तावेज तैयार कर खुर्दबुर्द करने में बड़े भूमाफिया सुधीर जैन का बड़ा हाथ था। उसने शासकीय अभिलेखों में हेरा फेरी कर इस जमीन को करोड़ों रुपए में बेच दिया था। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपी बनाए थे, जिसमें धार के कई नामी गिरामी रसूखदारों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। आरोपी सुधीर जैन पिछले 4 सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार था।
साला, पत्नी समेत कई लोग बनाए गए थे आरोपी
बता दें कि इस मामले में सुधीर जैन, पत्नी, साला समेत अन्य कई आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने फरार आरोपी सुधीर जैन के घर और संपत्तियों को कोर्ट के आदेश पर सील किया था। साथ ही सभी संपत्तियों की रजिस्ट्री पर रोक लगाई थी। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। मू
क्या है मामला?
बता दें कि सेंट टेरेसा जमीन का घोटाला लगभग ढाई सौ करोड रुपए का घोटाला था जो कि प्रदेश में चर्चा का विषय बना रहा। ईसाई मिशनरी ने कनाडा निवासी संचालित अस्पताल की डॉक्टर मिस ओहरा को सुधीर दास ने अपना रिश्तेदार बताया था। जबकि वह अविविवाहित थी और सेवा देने के लिए भारत आई थी। पुलिस कनाडा से उनकी जानकारी निकाल कर लाई थी। पुलिस ने बहुचर्चित ईसाई मिशनरी अस्पताल की एक-एक पत्थर को खोजा था जिसमें सामने आया कि अस्पताल कब बना था, किसने बनवाया था और यह कब शुरू हुआ, यह सब उस पत्थर पर मौजूद था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

