शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश के शासकीय स्कूलों को अपने खून-पसीने से सींचने वाले अतिथि शिक्षक अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। पिछले 18 वर्षों से ‘अत्यंत अल्प मानदेय’ पर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले ये राष्ट्र निर्माता आज भी असुरक्षित भविष्य के साये में जी रहे है। हर चुनाव में मिले झूठे आश्वासनों से आहत होकर अब प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षक संगठनों ने ‘एक मंच, एक परिवार’ के बैनर तले महाआंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

संघ की प्रमुख मांगें

हरियाणा मॉडल पर न्याय- ​अतिथि शिक्षकों की सरकार से पुरजोर मांग है कि- ​हरियाणा राज्य मॉडल की तर्ज पर वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर तत्काल ‘संविदा शिक्षक’ बनाया जाए। ​3 वर्ष की संतोषजनक सेवा अवधि पूर्ण होने पर नियमित शिक्षक का दर्जा दिया जाए।

गृह निर्माण मंडल का आउटसोर्स कर्मचारी निकला घूसखोरः रिटायर्ड कर्मचारी से 5 हजार रिश्वत लेते डाटा एंट्री

​28 मार्च से भोपाल में शक्ति प्रदर्शन ​आजाद, अतिथि शिक्षक संघ, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध, अतिथि शिक्षक संघ समन्वय समिति और संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के तत्वावधान में यह महाआंदोलन 28 मार्च 2026 से होगा।

Exclusive: MP की जेलों में नवाचार, महिला बंदियों को खुली जेल में रहने का मौका, कैदियों को अध्यात्म से

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m