पटना। जिले के मोकामा में बुधवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई ने शहर में चल रहे एक बड़े अवैध गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। प्रशासन की टीम मूल रूप से अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए। नीलम होटल में चल रहे इस अवैध कारोबार के दौरान पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।
गैस रिफिलिंग की जांच में मिला अनैतिक देह व्यापार
यह पूरी कार्रवाई एसडीएम गरिमा लोहिया और एसडीपीओ-1 आनंद कुमार के नेतृत्व में अंजाम दी गई। प्रशासन को सूचना मिली थी कि नीलम होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी की जा रही है। जब टीम ने होटल के कमरों की तलाशी लेनी शुरू की, तो वहां अवैध गैस के साथ-साथ देह व्यापार का मामला भी सामने आया।
होटल संचालक समेत 9 लोग हिरासत में
पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से चार लड़कियों और चार लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं, जो होटल की आड़ में चल रहे इस अनैतिक व्यापार की पुष्टि करते हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन जोड़ों के साथ-साथ होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
दोहरे अपराध की मार
मोकामा थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, फिलहाल मामले का सत्यापन चल रहा है और जांच के बाद ही गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। अनैतिक गतिविधियों के अलावा, होटल से भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

