Bihar Weather Report: बिहार के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कल तक जहां, लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। वहीं, अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में सभी 38 जिलों के लिए तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

38 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 20 मार्च को राज्य के सभी 38 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां तेज बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, राजधानी पटना समेत 28 जिलों में हल्की बारिश और तेज हवा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को सुरक्षति रहने की सलाह

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश में आंधी-पानी की स्थिति बनी है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को आंधी-पानी के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलने वाली तेज हवाओं के कारण पेड़ के गिरने, होर्डिंग गिरने और बिजली आपूर्ति के बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही प्रदेश में कहीं-कहीं ओले (बर्फ) गिरने की भी संभावना जताई गई है।

जानें पटना में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी पटना की बात करे तो यहां पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर जिलों में दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम-शाम होते मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों को काफी राहत का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक, जदयू की बैठक, बीजेपी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम, कांग्रेस की प्रेस-कॉन्फ्रेंस, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…..