Anant Singh News: मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भले ही पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई हो, लेकिन अभी वह जेल से बाहर नहीं आएंगे। अनंत सिंह को अभी 3 दिन और जेल में ही रहना हो सकता है। दरअसल मोकामा विधायक को कल 19 मार्च गुरुवार को कोर्ट से जमानत तो मिल गई, लेकिन अनंत सिंह का बेलबॉन्ड नहीं भरा जा सका। यही कारण है कि उन्हें अभी भी जेल में ही रहना होगा।
जेल में काटनी होगी 3 और रात
दरअसल आज शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे का नमाज है। इसलिए पटना सिविल कोर्ट बंद रहेगा। वहीं, शनिवार को ईद और रविवार को भी कोर्ट बंद रहेगा। ऐसे में अनंत सिंह को अगली तीन रात अभी भी बेऊर जेल में बितानी पड़ेंगी। अगले हफ्ते सोमवार को कोर्ट खुलने के बाद उनके वकील द्वारा बेलबॉन्ड भरे जाने के बाद अनंत सिंह जेल से बाहर आ सकते हैं।
दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली है जमानत
बता दें कि अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद थे। कल गुरुवार को जस्टिस आर.पी. मिश्रा ने सभी पक्षों को सुनने के बाद उन्हें इस मामले में जमानत दी। दरअसल पूरा मामला बिहार में हुए विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान का है, जब 30 अक्टूबर को मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के बसावनचक में राजद नेता और जनसुराज के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप अनंत सिंह पर लगे थे। उन्हें पटना पुलिस ने इस मामले में 1 नंवबर की रात उनके आवास से गिरफ्तार किया था। वहीं, 2 नवंबर को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें बेऊर जेल में भेज दिया था।
….तो रद्द हो जाएगी जमानत
कोर्ट ने अनंत सिंह को जमानत देते हुए कुछ शर्त भी रखी है। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में यह कहा है कि, यदि अनंत सिंह जमानत पर रहने के दौरान गवाहों को प्रभावित या फिर धमकाने की कोशिश करते हैं, तो तत्काल उनकी जमानत को रद्द कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।
जल्द ही बाहर आने की कही थी बात
हालही में संपन्न हुए बिहार राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के अनंत सिंह विधानसभा भी पहुंचे थे, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान बेऊर जेल रवाना होने से पहले उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। साथ ही कहा था कि, अगर नीतीश नहीं रहेंगे तो हम अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हमारा बाल-बच्चा चुनावी मैदान में उतरेगा। हालांकि उन्होंने 2-4 महीने में बाहर आने की बात कही थी, लेकिन इतना जल्दी वे जेल से बाहर आ जाएंगे और उन्हें जमानत मिल जाएगी। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था।
ये भी पढ़ें- CM नीतीश के ‘समृद्धि यात्रा’ का अंतिम दिन आज, गयाजी और औरंगाबाद को देंगे अरबों की सौगात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

