हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से मारपीट की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, यहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक देवर ने अपनी विधवा भाभी पर लाठी से बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता पिंकी (27) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज खरगोन जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: चाय न बनाने पर देवर बना हैवान: भाभी की डंडों से पीट-पीटकर की हत्या, 8 साल के भतीजे के सामने हुआ खौफनाक कांड
खरगोन जिले के पोखर गांव में बाप-बेटे के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। घर में खाना बना रही विधवा महिला पिंकी बीच-बचाव करने आईं, लेकिन इसी दौरान उसके देवर ने गुस्से में आकर लाठी उठा ली और उन पर जमकर हमला कर दिया। हमले में पिंकी को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया है और उपचार जारी है।
READ MORE: बिना OTP के उड़ गए 4 लाख! व्यापारी को APK फाइल भेजकर हैक किया अकाउंट, साइबर ठगों का खतरनाक खेल
परिजनों का आरोप है कि यह हमला पूरी तरह से पूर्व नियोजित था और विवाद पुराना है। घटना के बाद पूरे गांव में सदमा है। पीड़िता के परिवार ने देवर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। खरगोन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

