भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, एक अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होगी। प्रदेश के चार संभाग भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में एक अप्रैल से तो वहीं बाकी के संभागों में 7 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी। एमपी की डॉ मोहन सरकार 19 लाख किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी। इस बार गेहूं खरीदी पर 40 रुपये अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। यानी 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी होगी।

एमपी में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश में गेहूं खरीदी का काम चरणबद्ध रूप से शुरू होगा, ताकि किसानों को परेशानी न हो। गेहूं खरीदी का काम शासकीय कार्य दिवसों में हर दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगा। सभी खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए ठंडे पेयजल, पंखों, छाया तथा आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जा रही है, जिससे किसानों को धूप में खड़े होकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: CM डॉ. मोहन ने नैवेद्य लोक का किया लोकार्पण: उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई 34 दुकान, इंदौर की छप्पन दुकानों की तर्ज पर फूड जोन होगा शुरू

आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन कराया है। जो बीते साल की तुलना में ज्यादा है। पिछले साल 15 लाख 44 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। भोपाल में 37129, ग्वालियर में 13763, इंदौर में 71713, उज्जैन में 123281, जबलपुर में 49642, खंडवा में 35104, झाबुआ में 7120, अलीराजपुर में 476, धार में 44466, बुरहानपुर में 523, खरगोन में 27557, नीमच में 19445, मंदसौर में 65195, रतलाम, 45912, दतिया में 19118, भिंड में 12788, बड़वानी में 4724, शाजापुर में 73878, आगर-मालवा में 42446, देवास में 76442, अशोक नगर में 16454, शिवपुरी में 21312, गुना में 22914, मुरैना में 10893, डिंडोरी में 4478 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया हैं।

ये भी पढ़ें: उज्जैन के रामघाट पर ‘विक्रमोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन: ड्रोन-लेजर शो और विशाल मिश्रा की प्रस्तुति ने मोह लिया मन, CM मोहन बोले- ऐतिहासिक होगा ‘सिंहस्थ 2028’ 

वहीं सीहोर में 101793, विदिशा में 86479, राजगढ़ 98537, सागर में 75791, रायसेन में 76264, सिवनी में 53288, कटनी में 52126, नर्मदापुरम में 71831, हरदा में 40273, नरसिंहपुर में 38416, छिंदवाड़ा में 29163, छतरपुर में 34378, पन्ना में 30052, मंडला में 19611, श्योपुर में 17617, रीवा में 46923, दमोह में 39938, बालाघाट में 4383, बैतूल में 18686, सीधी में 12813, सिंगरौली में 10970, मैहर में 19787, मऊगंज में 8018, सतना में 56376, शहडोल में 9479, उमरिया में 13445, टीकमगढ़ में 15552, निवाड़ी में 4116, अनुपपुर में 882 और पांढुर्णा में 863 किसानों ने पंजीयन कराया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m