लखनऊ. उत्तर प्रदेश की सराकर भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात करती है. लेकिन शासन-और प्रशासन में बैठे अधिकारी-कर्मचारी सरकार की इस मंशा की खुद ही पोल खोल रहे हैं. अब तक अंडर टेबल रिश्वत तो सुना था. लेकिन अब यूपी पुलिस ‘अंडर डायरी’ का नया तरीका लाई है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस किस तरह से बुक या डायरी के अंदर पैसे ले रही है. इसे लेकर अखिलेश ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

सपा मुखिया ने लिखा है कि ‘भाजपा के बेधड़क भ्रष्टाचार काल में अब तो कैमरे का भी लिहाज नहीं रहा, अंडर टेबल तो सुना था, यहां तो ओवर टेबल पैसा लिया जा रहा है. अब टेबल के ऊपर से घूस लेने में अधिकारियों को कोई झिझक नहीं है क्योंकि ऊपर तक जाता भी है. भाजपा राज में पैसे के पहिये लगाये बिना कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती है. कैमरे के सामने इस तरह का अवैध कार्य करने की प्रेरणा के पीछे चंडीगढ़ का भाजपाई महाकाण्ड है देखते हैं इस घूसखोर पुलिसवाले का निलंबन होता है या ‘गुड वर्क’ के प्रशंसा-पत्र के साथ प्रमोशन. भाजपा राज मतलब महाभ्रष्टाचार!’

इसे भी पढ़ें : UP में कागज में विकास, हकीकत में बदहालीः जान हथेली में रखकर अधूरे पीपा पुल से गुजर रहे लोग, बेसुध सिस्टम को किसी की मौत का इंतजार?

वीडियो में देखा जा सकता है पुलिसकर्मी ने पहले सामने वाले से बातचीत की. फिर अपने पास रखी एक डायरी को सामने वाले की तरफ फेंका. शख्स ने डायरी उठाई और उसमें धीरे से कुछ डाल दिया. फिर डायरी वापस टेबल पर रख दी. इसके बाद पुलिसकर्मी ने डायरी खोली और उसमें रखी हुई चीज को अपनी जेब में डाल लिया.