UPTET Notification 2026. यूपीटीईटी-2026 (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test 2026) का ऐलान हो गया है. जिसकी परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को होगी. इसके लिए 27 मार्च से आवेदन किया जा सकता है. वहीं 26 अप्रैल अंतिम तिथि होगी. लाखों अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक बनने के लिए ये खास मौका है. इस बार डिजिटल सिस्टम से पारदर्शिता और तेजी पर जोर दिया गया है.

UP Teacher Vacancy 2026 के तहत प्राइमरी (Class 1-5) और अपर प्राइमरी (Class 6-8) शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए ये सुनहरा अवसर है. UPTET Apply Online 2026 प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होने वाली है. इस बार One Time Registration (OTR) अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके बिना आवेदन संभव नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें : ये कौन सा सुशासन है योगी जी! FIR दर्ज करने के बदले रेप पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड, बीजेपी ‘राज’ में महिलाओं को ऐसे मिलेगा न्याय?

UPTET Paper 1 & Paper 2 Exam 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है. UPTET 2026 के अनुसार यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य क्वालिफाइंग टेस्ट है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से UPTET Notification PDF 2026 डाउनलोड कर सकते हैं और डिटेल्ड इंस्ट्रक्शन चेक कर सकते हैं.