उत्तर प्रदेश शासन ने आईपीएस एलवी एंटनी देवकुमार को डीजी पद पर पदोन्नत किया है. 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार की पदोन्नति का आदेश गृह विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दिया है. इसके अलावा 2012 और 2013 बैच के पीपीएस अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया है. जिसमें यूपी में 43 डीएसपी को एएसपी बनाया गया है.
बता दें कि वर्तमान में वे एडीजी रूल्स एंड मैन्युअल के पद हैं. इनकी पदोन्नति को राज्यापाल ने 1 मार्च 2026 को मंजूरी दे दी थी. जिसके बाद मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी किया है. राज्यपाल के आदेश में कहा गया था कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एल.वी.ए. देवकुमार, आईपीएस-आरआर-1994 (उत्तराखण्ड संवर्ग) को दिनांक 01.03.2026 से पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति प्रदान किये जाने की राज्यपाल द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की जाती है. ज्ञात हो कि राजीव कृष्ण यूपी के कार्यवाहक डीजीपी डीजीपी हैं. एंटनी देव कुमार को डीजी रैंक पर प्रमोशन मिला है.
इसे भी पढ़ें : UPTET Notification 2026 : यूपी टेट देने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, नोटिफिकेशन जारी, 27 मार्च से कर सकेंगे आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा
डीएसपी से एएसपी बनने वाले अफसर
शासन ने राजेश कुमार तिवारी, हीतेन्द्र कृष्ण, अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार सिंह, एसएन वैभव पांडेय, स्वतंत्र कुमार सिंह, स्नेहा तिवारी, नवीन शुक्ला, पंकज कुमार श्रीवास्तव, हरिराम यादव, प्रेम प्रकाश यादव, देवेन्द्र सिंह, वरुण कुमार सिंह, तनु उपाध्याय, संजय वर्मा, निष्ठा उपाध्याय, श्रेष्ठा, उदय प्रताप सिंह, अजीत कुमार रजक, गिरीश कुमार सिंह, आलोक प्रसाद, चन्द्रकेश सिंह, अभिषेक तिवारी, पियूष कान्त राय, आलोक सिंह, सतीश चन्द्र शुक्ल, वृजनारायण सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, अभिनव यादव, अरविन्द कुमार वर्मा, श्वेता कुमारी यादव, मोनिका यादव, राम आशीष यादव, समीक्षा यादव, इरफान नासिर खान, ओजस्वी चावला, वन्दना शर्मा, सलोनी अग्रवाल, संतोष कुमार सिंह, अभिषेक प्रताप अजेय और अशोक कुमार वर्मा को डीएसपी से एएसपी पद पर प्रमोट किया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

