कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में परीक्षा मूल्यांकन कार्य में भारी लापरवाही बरतने पर 400 से ज्यादा प्रिंसिपल और शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने पूछा क्यों नहीं पहुंचे शिक्षक? 10वीं और 12वीं की परीक्षा के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले यदि नोटिस का जवाब नहीं देते है तो निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। सबसे ज्यादा नोटिस कॉमर्स के शिक्षकों को जारी हुए। 22 फरवरी से मूल्यांकन का काम शुरू हुआ था। लेकिन 441 शिक्षक और शिक्षिकाएं मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंचे। इनमें पीएम श्री से लेकर मॉडल स्कूल तक के शिक्षक शामिल हैं।

3 पुलिसकर्मी सस्पेंडः जींस पहनकर पेश होने पर तीनों को आईजी ने किया निलंबित, आदेश की अवहेलना पड़ा भारी

चांदी में मुनाफे का झांसा देकर 35 लाख की ठगी

दरअसल मामला कोतवाली थाना अंतर्गत विनोद सोनी की ज्वेलर्स की दुकान है। बालाजी ज्वेलर्स के संचालक विनोद सोनी ने धोखाधड़ी की है। चांदी में मुनाफे का झांसा देकर 35 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ज्वेलर्स ने मुनाफा का झांसा देकर 35 लाख की चपत लगाई है। पीड़ित मनोज पांडे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की खोजबीन शुरू हुई है।

MP Morning News: चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन, जयपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, 

शादी के नाम पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए

इधर संजीवनी नगर थाना इलाके में सहकर्मी युवती को शादी का झांसा देकर 17 लाख रुपए ऐंठे है। आरोपी ने धीरे-धीरे कर पीड़िता से 17 लाख रुपए ले लिए। शादी के नाम पर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। फिर युवक ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो मोबाइल ब्लॉक कर दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपी ने पैसे लौटाने दिए चेक लेकिन बाद में बैंक से पेमेंट रुकवा दिया। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m