मथुरा. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने मथुरा प्रवास के दौरान आज शनिवार को गिरिराज गोवर्धन महराज पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगाई. राष्ट्रपति ने गोवर्धन दान घाटी मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की. उनके साथ में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी थी.
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिवसीय दौरे पर हैं. शुक्रवार को वे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने केली कुंज आश्रम पहुंची. जहां उन्होंने दर्शन कर प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुनकर आशीर्वाद लिया. साथ ही प्रेमानंद महराज से एकांतिक वार्तालाप भी की. इस दौरान अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे विषयों पर चर्चा हुई. इस दौरान राष्ट्रपति ने संत प्रेमानंद का आभार प्रकट करते हुए कहा, देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में संतों की भूमिका महत्वपूर्ण है. आप संत समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : नवरात्रि पर यूपी के देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा
इससे पहले गुरुवार को वे वृंदावन के प्रेम मंदिर पहुंची थीं. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की थी. इसके बाद उनका काफिला वहां से रवाना हुआ. मंदिर में उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थी. मंदिर का लेजर शो राष्ट्रपति को खूब भाया. उन्होंने इसकी खूब तारीफ की थी. राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. राष्ट्रपति का मंदिर परिसर में आगमन भोग घर प्रवेश द्वार से हुआ था. परिसर में घूमने के बाद राष्ट्रपति गर्भगृह के सामने पहुंचीं, जहां उन्होंने श्रीराधाकृष्ण के दिव्य युगल विग्रह के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

