मयंक शर्मा, फिरोजाबाद. जिले के थाना टूण्डला क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. उपले (कण्डे) को लेकर हुए झगड़े में फायरिंग होने से 2 महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- मथुरा में प्रख्यात गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या, गौ तस्करों पर आरोप, CM योगी ने दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश
पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि त्रिलोकपुर गांव में ओमप्रकाश पक्ष द्वारा आग्नेयास्त्र से हमला किया गया है. सूचना मिलते ही थाना टूण्डला के प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. घटना में नीलम पत्नी रामवीर, रेखा पत्नी प्रेमवीर और मोहित पुत्र धर्मवीर घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.
इसे भी पढ़ें- नव निर्माण के 9 वर्ष : इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति से UP बना देश की कनेक्टिविटी का ग्रोथ इंजन, रेल, राष्ट्रीय जलमार्ग और फ्रेट कॉरिडोर से लॉजिस्टिक्स को मिला बूस्ट
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सड़क किनारे रखे उपले किसी आलू से भरे ट्रैक्टर द्वारा कुचल दिए गए थे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में गाली-गलौज और फायरिंग तक पहुंच गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी टूण्डला भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

