अमित पवार, बैतूल। एमपी के बैतूल के खेड़ी सांवलीगढ़ के ग्राम पंचायत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंचायत परिसर में पुरानी दीवार तोड़ने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: सेज यूनिवर्सिटी इंदौर में ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का भव्य आयोजन, 600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

जानकारी के मुताबिक खेड़ी सांवलीगढ़ ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य के चलते पुरानी दीवार को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान दीवार अचानक गिर गई और वहां काम कर रहे मिस्त्री और महिला मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत: गले पर मिले चोट के निशान, गहने भी गायब; हत्या की आशंका 

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला मजदूर छाया बाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मिस्त्री का इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि पंचायत की ओर से यह काम करवाया जा रहा था और मजदूरों को दीवार तोड़ने के लिए लगाया गया था। 

यह भी पढ़ें: चलती कार बनी आग का गोला: महिला की मौत, डॉक्टर पति सुरक्षित, हादसे पर गहराया संदेह 

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सवाल ये है कि आखिर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के इस तरह का काम क्यों कराया जा रहा था?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m