दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में नेशनल हाईवे के किनारे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई हैं। मामला तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत NH 45 के पास बने रेशम केंद्र और जलसा ढाबा के पास का है, जहां 45 साल के एक व्यक्ति का शव मिला है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामला दुर्घटना से जुड़ा हुआ है जिसकी जांच की जा रही है। मृतक का नाम राकेश ठाकुर 45 वर्ष निवासी मदनपुर बताया जा रहा है। मृतक एक दिन पहले घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
बेटा 15 दिनों से लापता
बताया जाता है कि मृतक का एक बेटा अरुण ठाकुर उम्र 22 साल भी पिछले 15 दिनों से घर से बिना बताए लापता है, जिसकी तेंदूखेड़ा थाने में गुमशुदी दर्ज हैं। बहरहाल पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मृतक के लापता बेटे की तलाश कर रही है।
Deepak kourav narsinghpur/09926649119/date 21/03/26
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

