शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी हलचल के बीच अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी दिग्गज अरुण यादव ने भी उम्मीदवारी से इंकार कर दिया है। बुरहानपुर में एक कार्यक्रम में अरुण यादव ने कहा -मैं उम्मीदवार नहीं हू। इससे पहले दिग्विजय सिंह, जीतू समेत कई कांग्रेसी उम्मीदवारी से हटने के बयान दे चुके हैं।

बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग की तैयारी कर चुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा- मध्यप्रदेश से राज्यसभा में जो राज्य के हित में होगा वह निर्णय लिया जाएगा। उम्मीदवारी को लेकर दिल्ली हाईकमान में मंथन जारी है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिम्मेदारियां अपने हिसाब से तय नहीं होती। बीजेपी में एक रंग में रंगे होने का काम होता है। प्रदेश के सभी कांग्रेसी वरिष्ठ नेताओं का बड़प्पन है जो अपनी बात रख रहे हैं। प्रदेश और संविधान के लिए उचित निर्णय लिया जाएगा। कहा- बीजेपी को अपनी नहीं कांग्रेस की चिंता ज्यादा है। बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग की तैयारी कर चुकी है। कांग्रेस हर स्तर पर अपने मोर्चा के साथ सतर्क है।

कचरे से सड़क निर्माण पर सियासत: कांग्रेस बोली- बीजेपी राज में अजूबे की तरह बन रही सड़क, BJP ने

विफल नेतृत्व के कारण पीछे हट रहे

मामले पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा- कांग्रेस में नेतृत्व नहीं बचा है। सभी पदाधिकारी और नेता विफल नेतृत्व के कारण पीछे हट रहे है। दिल्ली से लेकर प्रदेश में गुटबाजी कर पद के लिए लड़ने वाले कांग्रेसियों का पीछे हटना ही इसका पुख्ता प्रमाण है। बीजेपी से नहीं कांग्रेस को अपनी पार्टी से ही डर है।

सियासतः विदेश नीति को लेकर दिग्विजय ने प्रधानमंत्री से पूछे सवाल, सोशल मीडिया पर मांगा स्पष्टीकरण

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m