कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

बिहार दिवस के मौके पर गन्ना उद्योग स्टॉल का उद्घाटन, गन्ना आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना उद्देश्य, (समय-सुबह 08:45 बजे)

बिहार दिवस 2026 के अवसर पर आज सोमवार 23 मार्च को पटना के गांधी मैदान में गन्ना उद्योग विभाग की ओर से एक विशेष स्टॉल का लगाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ सुबह 08:45 बजे गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार द्वारा किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य राज्य की समृद्ध कृषि परंपरा और गन्ना आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर गन्ना किसानों, उद्यमियों और आम जनता को विभाग की विभिन्न योजनाओं, नई तकनीकों और उद्योग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जाएगा।

कांग्रेस कार्यालय में राजेश राम और अभय दुबे की संयुक्त PC, इन मुद्दों पर चर्चा संभव, (समय-दोपहर 12 बजे)

कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे, जो संयुक्त रूप से संवददाता सम्मेलनको संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों नेता बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश समेत देशभर में एलपीजी की किल्लत को लेकर मचे हाहाकार पर भी पार्टी अपनी प्रतिक्रिया रख सकती है। इस मौके पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा भी मौजूद रहेंगे।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा रहेंगे मौजूद, (समय- दोपहर 12 बजे)

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में डिप्टी सीएम सह विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं, खनन कार्यों की प्रगति, राजस्व वसूली, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारी, संबंधित जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी भी किए जा सकते हैं।

मंत्री रामकृपाल यादव के आवास पर महाप्रसाद वितरण का आयोजन, (समय-शाम 6 बजे)

बिहार में लोकआस्था के महापर्व चैती छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। आज के दिन खरना होता है,जिसमें व्रती दिनभर निर्जला व्रत रखते हैं और शाम को विशेष प्रसाद के साथ व्रत तोड़ते हैं। खरना का प्रसाद खाकर व्रती 36 घंटे के निर्जला व्रत का आरंभ करती है। चैती छठ को लेकर आज मंत्री रामकृपाल यादव के आवास पर शाम 6 बजे महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है, जहां व्रतियों के बीच फल, सूप , साड़ी व अन्य पूजा समाग्रियों का वितरण किया जाएगा।