कुंदन कुमार, पटना। बिहार बोर्ड आज सोमवार (23 मार्च) को 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। बिहार बोर्ड दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट करेगा, जिसके बाद इंटर के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com पर पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे। इस इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर भी मौजूद रहेंगे। परीक्षाफल वेबसाइट https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर उपलब्ध रहेगा।
बिहार बोर्ड इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एकसाथ घोषित करेगा।

13 लाख से अधिक छात्रों ने दिया है परीक्षा

बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस बार 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच दो पालियों में इंटर की परीक्षाएं आयोजित की गई थी, जिसमें 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने कई कड़े नियम भी बनाए थे, जिन्हें हर परीक्षा केंद्र पर सख्ती के साथ लागू भी कराया गया था।

33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी

बिहार बोर्ड की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों हर विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा। यदि किसी छात्र को एक या दो विषयों में 33 प्रतिशत अंक हासिल नहीं कर पाता हैं, तो उसे बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट का मौका मिलेगा। वहीं, दो से अधिक विषयों में 33 अंक से कम नंबर लाने पर छात्र को फेल माना जाएगा।

परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन पहले ही कर लिया है। संभावित टॉपर्स को पटना बुलाकर उनके इंटरव्यू और हैंडराइटिंग का मिलान किया गया था।

छात्र ऐसे देख सकेंगे अपना परिणाम

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। वेबसाइट ओपन करने के बाद छात्रों को सबसे पहले इंटर या मैट्रिक रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर इंटर करते ही छात्रों के सामने स्क्रीन पर उनका परिणाम होगा।

ये भी पढ़ें- बिहार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत