Bihar Weather Report: बिहार के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और तापमान बढ़ने की वजह से लोगों को दिन में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के कई हिस्सों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव होने को लेकर आशंका जताई है, जिससे आने वाले दिनों में एक बार फिर से बारिश और आंधी देखने को मिल सकता है। इस दौरान ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है।
तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक उछाल
कल सोमवार (23 मार्च) को राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक उछाल देखने को मिला। सबसे ज्यादा गर्म रहा कैमूर, जहां पारा 34.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं बक्सर में 32.7 डिग्री, पटना में 32 डिग्री, गया में 32.4 डिग्री और औरंगाबाद में 32.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रहा, जबकि पूर्वी इलाकों में भी धीरे-धीरे गर्मी अपना असर दिखाने लगी है।
26 से 28 मार्च तक होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में दिन और रात के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा देखने को मिल सकता है। फिलहाल 25 मार्च तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन 26 से 28 मार्च के बीच फिर से मौसम बदल सकता है। इस दौरान आंधी, बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए उत्तर-पश्चिम बिहार के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
सेहत पर पड़ सकता है असर
मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है। कभी ठंड तो कभी गर्मी के कारण सर्दी-खांसी और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को परतदार कपड़े पहनें, पर्याप्त पानी पिने और ताजा भोजन करने की सलाह दी है। इसके साथ ही बारिश के दौरान भीगने से बचने की सला दी है।
फसलों को हुआ भारी नुकसान
बमौसम हुए आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश के होने से कटाई के लिए तैयार गेहूं और मक्का की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। खेतों में हुए जलजमाव के कारण सब्जियों और आम व लीची के भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई जिलों में फसलों के 60 फीसदी तक नुकसान होने का अनुमान जताया है। ऐसे में यदि फिर से बारिश होती है, तो बचे-कुचे फसलों के भी बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

