अनिल सक्सेना, रायसेन। मथुरा में फरसा बाबा की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि रायसेन के प्रसिद्ध काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर नाना गुरु सरकार को भी जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने सख्त लहजे में कहा कि शराब छुड़ाने की मुहिम को बंद करों नहीं तो अपनी जान से हाथ धो बैठोगे। धमकी के बाद नाना गुरु सरकार ने देवनगर थाने में आवेदन दिया है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
नाना गुरु सरकार को जान से मारने की धमकी
ग्राम सांचेत में स्थित काल भैरव धाम रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है। वहां के पीठाधीश्वर नाना गुरु सरकार को अज्ञात युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद रायसेन सहित आसपास के क्षेत्र में और बाबा के अनुयायियों में चिंता साफ देखी जा रही है। वहीं काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर ने तत्काल पुलिस को आवेदन देकर फोन करने वाले अज्ञात युवक पर मामला दर्ज कराया है।
कहा- भीड़ में आकर मार देंगे
बता दें कि काल भैरव धाम में हजारों की संख्या भक्त पहुंचते हैं। हर शनिवार को सैकड़ों की संख्या में भक्त शराब छोड़ते हैं। यही कारण है कि अज्ञात फोन करने वाले ने बाबा को सिर्फ पूजा पाठ करने और शराब छुड़ाने की मुहिम तत्काल बंद करने की सलाह दी है। धमकी बाज ने यह भी कहा कि भीड़ में आकर ही तुम्हें जान से मार दिया जाएगा।
आस्था के केंद्र में शराब छुड़ाने की मुहिम
बाबा के भक्त अब इस विषय से चिंतित है कि कहीं हमलावर बाबा पर हमला न कर दें। इस बारे में नाना गुरु सरकार का कहना है कि हजारों लोगों की आस्था के केंद्र में शराब छुड़ाने की मुहिम चल रही है। सैकड़ों की संख्या में लोग शराब छोड़कर जाते हैं। यही कारण है कि लोगों में इस केंद्र के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है। इसी वजह से अज्ञात लोगों को यह बात रास नहीं आ रही है और मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है।
संत बोले- जान चली जाए लेकिन मुहिम जारी रहेगी
उन्होंने कहा, चाहे मेरी जान चली जाए लेकिन बाबा काल भैरव की भक्ति और शराब छुड़वाने के लिए जो मुहिम आगे भी जारी रहेगी। मथुरा में फरसा बाबा की मौत के बाद रायसेन में भी संत को मिलने वाली धमकी से लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे का कहना है कि आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। बहुत जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

