हेमंत शर्मा, इंदौर। चर्चित मामला आज उस समय फिर सुर्खियों में आ गया जब नारायण साईं को कड़ी सुरक्षा के बीच फैमिली कोर्ट में पेश किया गया। सूरत जेल में बंद नारायण साईं को पुलिस विशेष सुरक्षा के साथ इंदौर लेकर पहुंची, जहां कोर्ट में भरण-पोषण के मामले में सुनवाई हुई।
सुरक्षा घेरे में कोर्ट के अंदर ले जाया गया
जानकारी के मुताबिक नारायण साईं की पत्नी जानकी हितलानी ने फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण के लिए केस लगाया था। आरोप है कि वर्ष 2018 के बाद से अब तक करीब 55 लाख रुपए का भरण-पोषण नहीं दिया गया है, जिसके बाद कोर्ट में यह मामला लगातार चल रहा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और नारायण साईं को सीधे सुरक्षा घेरे में कोर्ट के अंदर ले जाया गया।
बड़ी रकम को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने
कोर्ट में पेशी के बाद जब मीडिया ने नारायण साईं की पत्नी जानकी हितलानी और उनके वकील से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई भी बयान देने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नारायण साईं को सूरत से प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाया गया था और सुनवाई पूरी होने के बाद उसे फिर से कड़ी सुरक्षा में वापस ले जाया जाएगा। फैमिली कोर्ट में चल रहा यह मामला अब बड़ा कानूनी विवाद बन चुका है, जिसमें भरण-पोषण की बड़ी रकम को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

