Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि में अष्टमी के दिन छोटी छोटी कन्याओं को कन्या भोजन के लिए बुलाया जाता है. ऐसे में इस दिन बनने वाले छोले को प्याज-लहसुन के बिना बनाना होता है. पर क्या आप जानते हैं कि बिना लहसुन- प्याज के भी छोले की सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है. तो चलिए जानते हैं कन्या पूजन के लिए फटाफट से सात्विक छोले की रेसिपी.

सामग्री

काबुली चना -1 कप (रात भर भिगोया हुआ)
टमाटर -2(प्यूरी बना लें)
अदरक -1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च -2(बारीक कटी)
तेल या घी-2–3 टेबलस्पून
जीरा-1 छोटा चम्मच
हींग-1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच
हल्दी-1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
गरम मसाला-1 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर-1 छोटा चम्मच
नमक -स्वादानुसार
हरा धनिया (गार्निश के लिए)

विधि

1- सबसे पहले भिगोए हुए चनों को कुकर में नमक और पानी डालकर 4–5 सीटी तक उबाल लें.कड़ाही में तेल या घी गरम करें. उसमें जीरा डालें, फिर हींग डालें.


2-अब कद्दूकस किया अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.टमाटर प्यूरी डालकर अच्छे से पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे.

3-अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डालकर 1–2 मिनट भूनें.उबले हुए चने (थोड़ा पानी सहित) डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.

4-गरम मसाला और अमचूर डालकर 5–10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें.इन सात्विक छोले को पूरी, हलवा और सूजी के हलवे के साथ कन्याओं को खिलायें.