कुंदन कुमार, पटना। मीडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार (25 मार्च) की शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक पर बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पटना में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा है कि, पूरे दुनिया में युद्ध छिड़ने के कारण संकट बना हुआ है। भारत की नजर भी इसपर बनी हुई है। अगर आगे भी इसी तरह का संकट बना रहता है, तो इससे कैसे निपटा जाए? इसे देखा जा रहा है।
तेजस्वी पर दिया बड़ा बयान
वहीं, तेजस्वी यादव के मुजफ्फरपुर यात्रा को लेकर किए गए सवाल पर दिलीप जयासवाल ने कहा कि, वह अभी तक क्या कर रहे थें। विपक्ष को चाहिए कि वह सरकार को आईना दिखाए। उन्हें निकलना ही चाहिए। यह कोई मुद्दा नहीं है। साथ ही नीतीश कुमार के चौथी बार जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्होंने बधाई दी।
वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि तेजस्वी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती राज्यसभा भेजा जा रहा है। इसपर दिलीप जायसवाल ने कहा कि, तेजस्वी अपनी पार्टी और अपना काम देखें। नीतीश जी ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है। उन्हें (नीतीश कुमार) देखने के लिए पूरी जदयू पार्टी और एनडीए है।
राहुल गांधी को बताया अबोध बालक
वहीं, हुमायूं अकबर व एआईएमआईएम के बंगाल में एक साथ चुनाव लड़ने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि, ये वैसे दो दल हैं, जिनकी मानसिकता एक है और यह दोनों दल देश के माहौल को खराब कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका एवं इजराइल की कठपुतली बनाए जाने पर जायसवाल ने कहा कि, राहुल गांधी अबोध बालक है, हालांकि उनकी उम्र जरूर बढ गई है, लेकिन अभी भी वो बच्चे हैं।
आज मुजफ्फरपुर दौरे पर हैं तेजस्वी
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गांव में हुई हिंसक घटना अब सियासी रंग लेता नजर आ रहा है। दरअसल आज बुधवार (25, मार्च) को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गोलीकांड का शिकार हुए जगतवीर राय के घर पहुंचेंगे। इस दौरान वे मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने का काम करेंगे।एक तरफ जहां, घटना को लेकर इलाके में अब भी तनाव और खौफ का माहौल बना हुआ है। वहं, तेजस्वी के दौरे को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर गोलीकांड: आज चोरनिया गांव पहुंचेंगे तेजस्वी यादव, मृतक जगतवीर के परिजनों से करेंगे मुलाकात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

