रायबरेली, रविंद्र कुमार भारद्वाज। सलोन से रायबरेली आ रही अंसार बस सर्विस की एक प्राइवेट बस में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना भदोखर थाना क्षेत्र के रायपुर महेरी गांव के पास हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्रियों को जैसे ही आग लगने का अंदेशा हुआ, चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी को जल्दी उतरने के लिए कहा। चालक की सतर्कता के चलते यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रियों ने घबराहट में अपना सामान बस में ही छोड़ दिया और जान बचाने के लिए बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी।

READ MORE: ‘पीडीए की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाते हों…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला, कहा- जिसका मन बुरा होता है, उनका कथन भी बुरा ही होता है

कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व बालू की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

READ MORE: रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा निर्णय, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगी छुट्टी, CM बोले- श्रद्धालुओं को असुविधा न हो

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन में खराबी को आग लगने का कारण माना जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।