हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में परीक्षा का दबाव एक छात्रा की मौत की वजह बन गया। विजयनगर थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मुताबिक प्रकाश चंद्र शेट्टी नगर की रहने वाली छात्रा ने सुबह करीब 5 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे देखा तो तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
READ MORE: टीवी अभिनेत्री कांची सिंह से बदसलूकीः वीडियो जारी कर आयोजक और रेस्टोरेंट संचालक पर लगाया आरोप
परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा का हाल ही में 10वीं का पेपर हुआ था और पेपर बिगड़ जाने के बाद से वह तनाव में चल रही थी। परिवार के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी और ज्यादा बात भी नहीं कर रही थी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला डिप्रेशन से जुड़ा लग रहा है, लेकिन मर्ग कायम कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि छात्रा पर पढ़ाई या परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का दबाव तो नहीं था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

