Rajasthan News: विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व घूमने आई एक आयरिश महिला पर्यटक की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान आयरलैंड निवासी 40 वर्षीय मरियम फ्रांसिस के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ सवाई माधोपुर के ‘रणथंभौर हेरिटेज हवेली’ होटल में ठहरी हुई थीं।

डिनर के बाद अचानक क्या हुआ?
दरअसल, कुंडेरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मरियम अपने पर्यटक दल के साथ होटल में रुकी थीं। गुरुवार रात को उन्होंने होटल में ही डिनर किया और फिर अपने कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद जब साथियों ने कमरे में जाकर देखा, तो मरियम अचेत और बेहोशी की हालत में पड़ी थीं। होटल प्रबंधन और दोस्तों ने तुरंत उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। उनकी ईसीजी रिपोर्ट भी पूरी तरह फ्लैट आई।
दूतावास की अनुमति का इंतजार, मोर्चरी में रखा शव
गौरतलब है कि मौत की असली वजह अभी भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है। क्या यह फूड पॉइजनिंग थी, हार्ट अटैक आया या कोई और वजह? इसका खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा। कुंडेरा पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसआई रूप सिंह के मुताबिक, आयरलैंड और भारतीय दूतावास को आधिकारिक जानकारी दे दी गई है। दूतावास से हरी झंडी मिलने के बाद ही डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।
होटल स्टाफ से पूछताछ जारी
ग्राउंड सूत्रों ने बताया कि पुलिस अब होटल ‘रणथंभौर हेरिटेज हवेली’ के कर्मियों और मृतका के साथी पर्यटकों से बारीकी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रात के खाने में क्या परोसा गया था और क्या मरियम को पहले से कोई बीमारी थी। फिलहाल, होटल के उस कमरे को भी पुलिस की निगरानी में रखा गया है।
पढ़ें ये खबरें
- गंगा-जमुनी तहजीब: जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने रामभक्तों पर की पुष्प वर्षा, भव्य स्वागत कर गले मिलकर दी बधाई
- CG News : महिला पुलिसकर्मी से मारपीट और बदसलूकी मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, 7 पहले से ही भेजे जा चुके हैं जेल
- मौज बनी मौतः नदी नहाने के लिए गए 4 दोस्त, फिर वहां हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम
- आईसक्रीम के नाम पर बिक रहा ‘जहर’ : अवैध आइस फैक्ट्री पर छापा, 5000 चोकोबार और 3000 ऑरेंज कैंडी किए गए नष्ट
- तकनीकी खराबी से भुवनेश्वर-पुणे फ्लाइट रद्द, एयर इंडिया पर भड़के यात्री
