नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे भरोसेमंद चैनल न्यूज 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (News24 MP-CG) और लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) नर्मदापुरम जिले में 28 मार्च 2026, दिन शनिवार एक खास कार्यक्रम ‘मध्य प्रदेश का भविष्य नर्मदापुरम’ का आयोजन करने जा रहा है।

यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पहाड़िया रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग के सामने साईं कृष्णा हिल व्यू रिसॉर्ट में होगा। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कार्य करते हुए समाज को गौरवान्वित करने वाली शख्सियतें सम्मानित होंगी।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का प्रमुख न्यूज चैनल न्यूज 24 एमपी-सीजी और लल्लूराम डॉट कॉम नियमित रूप से प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। जिससे समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्रों में कुशल कार्य करने वाले लोग सम्मानित हों सके और इससे प्रेरणा लेकर समाज के अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि दिखाते हुए प्रगतिशील भारत में अपना योगदान दें। जिस तरह लल्लूराम डॉट कॉम मप्र.छत्तीसगढ़ में अपनी खबरों की विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है,उसी तरह न्यूज 24 मप्र.छत्तीसगढ़ ने भी दर्शकों के बीच अपनी प्रमुख जगह बनाई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m