शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के करोंद इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। 26 वर्षीय दुर्गेश अहिरवार नामक युवक, जो मेल नर्स के रूप में काम कर रहा था, ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर अपनी जान दे दी।
विदिशा जिले का रहने वाला दुर्गेश अहिरवार भोपाल में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रहा था।
READ MORE: भोपाल में महिला के साथ गैंगरेप: 4-5 लोगों ने अगवा कर वारदात को दिया अंजाम, घर से पेट्रोल डलवाने निकली पीड़िता रात 2:30 बजे बेसुध हालत में लौटी
शनिवार सुबह जब उसके भाई ने उसे जगाने की कोशिश की तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। भाई ने तुरंत उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्गेश ने एनेस्थीसिया की दवा का ओवरडोज लेकर सुसाइड किया। पुलिस को प्रेम-प्रसंग या किसी प्रकार की प्रताड़ना की आशंका है।
पुलिस जांच
छोला थाना पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्गेश के भाई, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। सुसाइड नोट या कोई अन्य सुराग मिलने पर आगे की दिशा तय की जाएगी। परिवार का कहना है कि दुर्गेश पिछले कुछ दिनों से परेशान दिख रहा था, लेकिन उसने कभी किसी को अपनी समस्या नहीं बताई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या कोई मानसिक तनाव, आर्थिक समस्या या व्यक्तिगत रिश्तों की वजह से युवक ने यह कदम उठाया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

