महराजगंज। जिले के परसा मलिक थाना क्षेत्र में एक मदरसे के मौलाना पर युवती को शादी का झांसा देकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का आरोप लगा है। आरोप है कि बाद में इन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे मामला तूल पकड़ गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

आरोपी मौलाना को गिरफ्तार

घटना की जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने आरोपी को घेरते हुए विरोध जताया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विरोध करने पर मौलाना ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने मामले की तहरीर स्थानीय थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।

READ MORE: ‘मुझे भी डराने की कोशिश की गई थी…’, PM मोदी ने सपा पर बोला हमला, कहा- नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था

छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मौलाना क्षेत्र के एक मान्यता प्राप्त मदरसे में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।