विक्शी आर्य, शमशाबाद। मध्यप्रदेश के विदिसा जिले के शमशाबाद में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक नाबालिग किशोरी की मौके पर मौत हो गई है, वही एक लड़का गंभीर रूप से घायल है। घायल को शमशाबाद अस्पताल से जिला अस्पताल के लिये रेफर किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

राजधानी में फायरिंगः पति पत्नी ने दो राउंड किए फायर, इलाके में दहशत, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर पलटा

जानकारी अनुसार मृतक का परिवार कुआ मशीन चलकर मजदूरी का काम करते है। वह काम कर के नजीराराबाद से खंदी आ रहे थे तभी ग्राम नायसन्द और बीलखो के बीच में सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि स्टीरिंग फेल होने पर ट्रैक्टर पलट गया।

16 साल की नाबालिग घर से लापताः मां ने रिश्ते में चाचा पर भगाने का लगाया आरोप,

17 वर्षीय किशोरी की मौत

हादसे में ट्रैक्टर सवार एक 17 वर्षीय लड़की की मौके पर मौत हो गई। मृतका का 14 वर्षीय भाई विक्की पिता गोलु बंजारा गम्भीर रूप से घायल हो गया है। वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m