India Innovates-2026 World Biggest Hackathon: इंडिया इनोवेट्स 2026 वर्ल्ड्स बिगेस्ट हैकाथॉन में सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने युवाओं से दिल्ली 2.0 के निर्माण का आह्वान किया है। उन्होंने राजधानी के युवाओं की सराहना की और दिल्ली के विकास में अपना योगदान बढ़ाने की भी अपील की। इस दौरान राजधानी के युवाओं की क्षमता की जमकर तारीफ की है। दिल्ली मुख्यमंत्री ने इंडिया इनोवेट्स 2026 में भाग लेकर युवा नवोन्मेषकों की हौसला अफजाई की।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रस्तुत विचार केवल तकनीक तक सीमित नहीं हैं। बल्कि शहरों को बेहतर बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज को अधिक सक्षम बनाने के लिए ठोस समाधान प्रदान करते हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी विचारों को नवाचार में और नवाचार को प्रभाव में बदलने की क्षमता रखती है. सीएम रेखा गुप्ता ने इस दौरान दिल्ली 2.0 के निर्माण का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी दिल्ली का निर्माण किया जाए जो नवाचार से प्रेरित, समावेशन से सशक्त और तकनीक के साथ विश्वास को भी समान महत्व देने वाली हो। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के युवाओं के उत्साह, कौशल और संकल्प की भरपूर सराहना की और उन्हें देश की अमूल्य पूंजी बताया। सीएम ने युवाओं को उपलब्धियां हासिल करने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया एक्स पर सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा- “India Innovates 2026 World’s Biggest Hackathon” में सम्मिलित हुई। यहां उपस्थित युवा इनोवेटर्स के विचार केवल तकनीक तक सीमित नहीं थे, बल्कि वे शहरों को बेहतर बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज को अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस समाधान प्रस्तुत कर रहे थे। यह वही पीढ़ी है जो Ideas को Innovation में और Innovation को Impact में बदलने की क्षमता रखती है। आइए, मिलकर Delhi 2.0 का निर्माण करें। एक ऐसी दिल्ली जो innovation से प्रेरित हो, inclusion से सशक्त हो और technology के साथ trust को भी समान महत्व दे। आप सभी युवा साथियों का उत्साह, आपका कौशल और आपका संकल्प भारत की अमूल्य पूंजी है। आप सभी को अनेक शुभकामनाएं। इस अवसर पर भाजपा दिल्ली के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल जी, कार्यक्रम के संयोजक एवं पार्षद श्री शशि यादव जी सहित अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

