सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले में पांच दिवसीय चंपारण एक्सपो का आयोजन किया गया है, जिसके चौथे दिन आज रविवार (29 मार्च) को बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल और बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

पांच दिवसीय चंपारण एक्सपो का आयोजन

बता दें कि पांच दिवसीय चंपारण एक्सपो का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन MSME और उत्तर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से किया गया है, जिसमें लघु उद्योग कुटीर उद्योग से जुड़े व्यवसायियों के द्वारा स्वदेशी निर्मित सामग्रियों का काउंटर लगाया गया है। कार्यक्रम में पहुंचे दिलीप जायवाला और सांसद राधामोहन सिंह ने काउंटरों का बारीकी से निरीक्षण किया।

उद्योग को बढ़ावा दे रही है सरकार- दिलीप जायसवाल

इस मौके पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि, केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार एक इंडस्ट्रियल हब बनाता जा रहा है। साथ ही MSME के माध्यम से लोग छोटे-छोटे उद्योग से भी जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, यहां पर एक क्लस्टर सेंटर की आवस्यकता है, जिसके लिए जमीन का चयन किया जा रहा है। सरकार उद्योग को बढ़ावा दे रही है।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

इस बीच मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, उनके (ममता बनर्जी) गुंडागर्दी पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए वो तिलमिला गई हैं और विचलित होकर बयान दे रही हैं।

ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने बताया कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? नीतीश के राज्यसभा जाने पर कही ये बात