विकास कुमार/ सोहराब आलम। सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड अंतर्गत काशनगर पंचायत की होनहार छात्रा सृष्टि कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 500 में से 411 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे पंचायत और प्रखंड का नाम रोशन किया है। सृष्टि कुमारी नवीन कुमार भगत की पुत्री हैं और अपने पंचायत में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा बनकर उभरी हैं।
परिजनों ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
सृष्टि की इस उपलब्धि से काशनगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।
गणित में हासिल किया 91 अंक
प्राप्त अंकों की बात करें तो सृष्टि ने हिंदी में 83, संस्कृत में 86, गणित में 91, सामाजिक विज्ञान में 72 तथा विज्ञान में 79 अंक हासिल किए हैं। उनका रोल कोड 41028, रोल नंबर 2600084 और यूनिक आईडी 1252290280087 है। खास बात यह है कि गणित और संस्कृत जैसे विषयों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।
अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता का श्रेय
सृष्टि की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग अहम रहा है। उन्होंने बताया कि, नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है। आगे चलकर वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सृष्टि की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, इसे क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया है।
मोतिहारी के छोटू ने स्टेट में लाया 8वां स्थान
वहीं, मोतिहारी जिले के अरेराज नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 की आंगनवाड़ी सेविका रिंकू देवी के पुत्र छोटू कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में स्टेट में 8वां स्थान लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मैट्रिक रिजल्ट घोषित होते ही छोटू के दरवाजे पर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया। छोटू के पिता सुदिष्ट राम किसान है।
माता-पिता और गुरुजनों को दिया श्रेय
छोटू ने बताया कि ऑनलाइन व प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाई कर उसने यह सफलता हासिल किया है। छोटू ने बताया कि, कोचिंग के अलावा ऑनलाइन व 12 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। फिलहाल वह आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता बड़े भाई व कोचिंग के गुरुजनों को दिया।
नगर के मुख्य पार्षद ने किया सम्मानित
स्टेट में 8वां स्थान लाने पर नगर मुख्य पार्षद रनटू पांडेय छोटू के घर पहुंचे और पुष्प गुक्ष व अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। मुख्य पार्षद ने बताया कि, छोटू के बड़े भाई पिछले वर्ष मैट्रिक में अनुमंडल टॉपर बनकर नगर पंचायत क्षेत्र का नाम रोशन किया था। इसबार छोटा भाई स्टेट में 8वां स्थान लाकर जिला का नाम रोशन किया। उन्होंने दोनों भाइयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
81.79% छात्र हुए सफल
गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड कार्यालय से आधिकारिक रूप से नतीजे घोषित किए। इस साल कुल 12,35,743 विद्यार्थी सफल रहे हैं, जिससे कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा। बिहार बोर्ड ने लगातार 8वीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर अपना ही रिकॉर्ड कायम रखा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

