जौनपुर. तेजीबाजार थाना क्षेत्र से गोलीबारी का मामला सामने आया है. जनरेटर चोरी की कोशिश नाकाम होने पर बदमाशों ने शनिवार की देर रात में फायरिंग कर दी. गोली लगने से डीजे संचालक घायल हो गया. इसके बाद घायल ने खुद फोन करके एम्बुलेंस को बुलाया. सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने पहले घायल को नौपेड़वा सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. परिजनों ने बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.
मामला गढ़ाबाघराय बाजार का है. घायल की पहचान 35 वर्षीय अवधेश यादव उर्फ पुल्ली के रूप में हुई है. मैजिक वाहन से शनिवार रात एक पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों ने पहले हवाई फायरिंग की और पूर्व दिशा की ओर चले गए. कुछ देर बाद वे दोबारा लौटे और बाजार में रखे जनरेटर को लादने का प्रयास करने लगे.
इसे भी पढ़ें : दहेज लोभियों ने ले ली अपनी बहू की जान, 5 लाख रुपये के लिए ईंट से कूच दिया नवविवाहिता का सिर, सभी आरोपी फरार
घायल पुल्ली ने बताया कि जब उन्होंने विरोध करते हुए डंडा फेंका, तो वाहन में सवार एक बदमाश ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली जंघे को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी जंघे में लग गई. घायल अवस्था में गिरने के बाद बदमाश वाहन समेत हैदरपुर की ओर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी. देर रात एएसपी और सीओ सदर सहित कई थानों की फोर्स ने मौके का निरीक्षण किया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

