चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के निवास पहुंचे। उन्होंने सज्जन वर्मा की पत्नी के निधन पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया। वे कुछ देर उनके घर पर रुके।

केंद्र सरकार किसके साथ है कुछ पता नहीं

इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए। कहा- निक्सन का सातवां बेड़ा भारत आया तो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने मना कर दिया था। अभी की केंद्र सरकार किसके साथ है कुछ पता नहीं। कभी इजरायल के साथ तो कभी चीन के साथ खड़े नजर आते हैं। इसराइल के नेता बेंजामिन नेतन्याहू उन पर भ्रष्टाचार के आरोप है। भ्रष्टाचार को दबाने के लिए युद्ध किया जा रहा है।

30 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल, चंद्र अर्पित कर ड्राईफ्रूट से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, 

यूएस और इजराइल लाखों कमा रहे

उन्होंने ईरान को लेकर कहा उसने बड़े से बड़े देश को घुटने टिकवा दिए। ईरान जब समझौता चाहता था। न्यूक्लियर बम का आरोप लगाते हुए ईरान पर हमला किया गया। ट्रंप बोलते हैं कि समझौता हो रहा है तो तेल की कीमत कम हो जाती है और जब अटैक होता है तो तेल की कीमत ज्यादा हो जाती है। सारा खेल शेयर बाजार में चल रहा है यूएस और इजराइल लाखों कमा रहे।

मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम: मार्च का दूसरा स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम सक्रिय, 2 अप्रैल तक बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी;

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m