चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर के अपोलो टावर में एक कॉस्मेटिक दुकान पर काम करने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक यश ने पीड़िता का हाथ पकड़ लिया और गलत इरादे से छेड़छाड़ की कोशिश की। तुकोगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

READ MORE: अजब-गजब मामलाः शादी का रिश्ता टूटा तो महिला ने 15 हजार देकर कार में लगवा दी आग, फरियादी की चोरी की गाड़ी में पहुंचा था आग लगाने, आरोपी और महिला गिरफ्तार

पीड़िता युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी यश से उसकी सहेली के माध्यम से दोस्ती हुई थी। शुरू में दोस्ती सामान्य थी, लेकिन धीरे-धीरे युवक ने दोस्ती को गलत रूप देना शुरू कर दिया। पीड़िता जब दुकान से बाहर निकली तो आरोपी ने उसे रोका और जबरन उसका हाथ पकड़ लिया। युवती ने विरोध किया और मौके से भागकर सहेली व अन्य लोगों को सूचित किया।

READ MORE: घोर कलियुगः 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, 42 वर्षीय आरोपी शाकिर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी यश कई दिनों से पीड़िता का पीछा कर रहा था। घटना अपोलो टावर परिसर में हुई। तुकोगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी यश की पहचान बेटमा निवासी के रूप में बताई जा रही है। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में युवती ने स्पष्ट रूप से कहा कि आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाते हुए गलत इरादे रखे थे। पुलिस आगे की जांच में आरोपी के अन्य गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m