शब्बीर अहमद, भोपाल। इलेक्ट्रानिक्स वोटिंग मशीन (EVM) की बैटरी 90 फीसदी चार्ज मामले को लेकर एमपी कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। मामला विधानसभा चुनाव में काउंटिंग के दौरान ईवीएम बैटरियों का 99 परसेंट चार्ज शो होने का है। कांग्रेस ने धांधली के आरोप लगाए थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है। मामले में 23 जुलाई को सुनवाई होगी।

99 परसेंट बैटरी चार्ज थी वहां कांग्रेस हारी

दरअसल कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने याचिका लगाई थी। पीसी शर्मा ने कहा- विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मशीनों की बैटरी 99 फीसदी चार्ज थी, जहां 99 परसेंट बैटरी चार्ज थी वहां कांग्रेस हारी, जहां 60 परसेंट चार्ज थी वहां से जीती है। उन्होंने सवाल उठाया कि स्ट्रांग रूम में 15 दिनों तक रखने के बाद बैटरी 99 फीसदी कैसे चार्ज हो सकती है?

अजब-गजब मामलाः शादी का रिश्ता टूटा तो महिला ने 15 हजार देकर कार में लगवा दी आग, फरियादी की चोरी

विधानसभा और लोकसभा चुनावों में फर्जीवाड़ा

इस बात को लेकर हमने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई, इसे स्वीकार किया गया है। 23 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी किया है। इस मामले में 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। ईवीएम मशीन से चुनाव कराते हैं तो साथ में पर्ची भी निकले हम इस बात की मांग करते हैं। भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में फर्जीवाड़ा किया। हम सुप्रीम कोर्ट से इन्हें निरस्त करने की मांग करेंगे।

‘झूठे केस में फंसवा दूंगा, जान से मरवा दूंगा’: मंत्री ने शिक्षक को दी धमकी, वीडियो जारी कर बताया जान

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m