शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तलैया गौवंश मामले में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मुलाकात की। उन्होंने शहर का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीएम हाउस घेराव की चेतावनी
आरिफ मसूद ने कहा कुछ नफरती चिंटू शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं। तलैया के पहले डीआईजी बंगले पर भी यहीं हुआ था। शहर का माहौल खराब करने वाले पर कार्रवाई हो नहीं तो सीएम हाउस का घेराव होगा।
EVM की बैटरी 90 फीसदी चार्ज का मामलाः MP कांग्रेस पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 23 जुलाई को होगी सुनवाई
काली मंदिर के सामने अवशेष से भरी बोरी मिली थी
बता दें कि भोपाल के काली मंदिर के सामने गौवंश के अवशेष से भरी बोरी मिली थी। घटना को लेकर हिन्दू संगठन ने चक्काजाम किया था। हिन्दू संगठनों ने मुसलमानों पर गौकशी का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में आया था कि फूल सिंह चौधरी ने बोरे में गौवंश के अवशेष फेंका था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

