MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 30 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ी

मध्य प्रदेश के किसानों से जुड़ी बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी की तारीख आगे बढ़ा दी हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल की जगह अब 10 अप्रैल से खरीदी होगी। बाकी के संभगों में 15 अप्रैल से गेहूं खरीदा जाएगा। इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

BJP विधायक पर भ्रष्टाचार कराने के आरोप

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक देवेंद्र जैन का उन्हीं की विधानसभा में विरोध हो गया। मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब एक युवक ने विधायक पर ही भ्रष्टाचार करवाने के गंभीर आरोप लगा दिए। हालांकि, जनप्रतिनिधि ने इससे इंकार कर दिया लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत

मध्य प्रदेश के उज्जैन में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य जवानों ने सीपीआर दी, लेकिन इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना से पुलिस और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर है। पढ़ें पूरी खबर

‘VIT’ केस में यूजीसी चेयरमैन समेत इन्हें नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) विश्वविद्यालय के प्रकरण में संज्ञान लिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नई दिल्ली के चेयरमैन और मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में प्रकरण में अग्रिम विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी. पढ़ें पूरी खबर

युवा विधायक सम्मेलन

 Youth MLA Conference: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज हुआ। जिसमें एमपी-छत्तीसगढ़ और राजस्थान से युवा MLA शामिल हुए। साथ ही तीनों राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपने विचार साझा किए। पढ़ें पूरी खबर

पल्लवी ने ‘रिवर्स राइटिंग’ में रचा इतिहास

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की धरा को गौरवान्वित करते हुए पल्लवी पारे चौकसे ने अपनी विलक्षण ‘मिरर इमेज’ (दर्पण लेखन) कला के माध्यम से ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2026’ में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया है। पल्लवी की यह अनूठी यात्रा वर्ष 2000 में शुरू हुई थी, जिसे उन्होंने पिछले 25 वर्षों की निरंतर साधना से एक राष्ट्रीय कीर्तिमान में बदल दिया। पल्लवी ने ढाई दशकों की इस कठिन तपस्या में श्रीरामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता, मधुशाला और बाइबिल जैसे महान ग्रंथों को उलटे अक्षरों (रिवर्स राइटिंग) में पूरी श्रद्धा के साथ लिपिबद्ध किया है। उनकी इस प्रतिभा को उनके पिता अरुण पारे ने पहचाना, तो माता अलका पारे के धार्मिक संस्कारों ने इसे आध्यात्मिक दिशा दी। पढ़ें पूरी खबर

50 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त

मध्य प्रदेश के मंदसौर पुलिस ने एक बार फिर एमडी ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपयों की ड्रग्स के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले में भी डोडाचूरा के मामले गिरफ्तार हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर

धार भोजशाला विवाद में SC पहुंचा मुस्लिम पक्ष

धार जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रहे विवाद मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हैं। मुस्लिम पक्ष ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 16 मार्च के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

मंत्री ने शिक्षक को दी धमकी

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से मंत्री गौतम टेटवाल द्वारा एक शिक्षक को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिक्षक ने वीडियो जारी कर मंत्री से जान को खतरा बताया है। शिक्षक ने मामले की शिकायत सीएम डॉ मोहन यादव, मुख्य सचिव, डीजीपी समेत एसपी से की है। पढ़ें पूरी खबर

बाबा महाकाल के दरबार में स्नेह राणा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा ने आज तड़के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल हुई ओर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। राणा ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल को जल अर्पण कर 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आराधना की, इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m