दीपक कौरव नरसिंहपुर। हनुमान जयंती से ठीक एक दिन पहले मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई है। नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनपुर के बरेली गांव स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की और मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर मंदिर के बाहर फेंक दिया।
READ MORE: बीजेपी पार्षद की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनीः कुछ दिन पहले पेरोल पर आया था जेल से बाहर
इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात व्यक्ति रात के समय मंदिर में घुसे और हनुमान जी की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की।
READ MORE: ईमेल से ब्लास्ट की धमकी देने का मामलाः आरोपी श्रीनिवास को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार
मूर्ति को मंदिर से बाहर फेंक दिए जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र में अशांति का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जमा होकर इसकी निंदा कर रहे हैं और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हनुमान जयंती से ठीक पहले इस प्रकार की घटना होने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

